NJHPS के परियोजना प्रमुख राजीव कपूर ने रामपुर में CM का किया स्वागत

शिमला
रामपुर बुशहर। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के रोहड़ू एवं रामपुर क्षेत्र के तीन दिवसीय दौरे के तहत शुक्रवार को उनका रामपुर बुशहर स्थित शिंगला हेलीपैड पर आगमन हुआ। इस अवसर पर नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन (एनजेएचपीएस) के परियोजना प्रमुख राजीव कपूर ने शिष्टाचार भेंट कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
मुख्यमंत्री के शिंगला हेलीपैड पहुंचने पर परियोजना प्रमुख राजीव कपूर ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री इसके बाद अपने निर्धारित कार्यक्रमों के लिए रवाना हुए। उनके दो दिवसीय दौरे के दौरान रामपुर क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तावित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *