शिमला टाइम
रामपुर विधानसभा क्षेत्र के दुर्गम क्षेत्र काशापाट जाते समय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू का दामणी में स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री को पारंपरिक हिमाचली टोपियां पहनाकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने भी लोगों का अभिवादन स्वीकार किया और उनसे आत्मीयता से मुलाकात की।










