संजौली और रामपुर के बीच 21 अक्तूबर से शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा


मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने रामपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रवास के दौरान लोगों से किया था हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने का वायदा

शिमला टाइम

संजौली और रामपुर के बीच 21 अक्तूबर, 2026 से हेलीकॉप्टर सेवा शुरू की जाएगी। रामपुर से यह हेलीकॉप्टर सेवा रिकांगपिओ तक भी उपलब्ध होगी।
यह हेलीकॉप्टर सेवा सप्ताह में तीन दिन सोमवार, शुक्रवार और शनिवार को उपलब्ध होगी। संजौली से प्रस्थान का समय प्रातः 9ः55 बजे होगा और रामपुर मंे पहुंचने का समय 10ः30 बजे निर्धारित किया गया है। यह हेलीकॉप्टर उड़ान रामपुर से रिकांगपिओ के लिए प्रातः 10ः50 बजे चलेगी और रिकांगपिओ 11ः25 बजे पहुंचेगी। इसी प्रकार रिकांगपिओ से 11ः30 बजे रामपुर के लिए चलेगी और दोपहर 12ः05 पर रामपुर पहुंचेगी। रामपुर से संजौली के वापसी उड़ान दोपहर 12ः10 बजे होगी और दोपहर 12ः45 पर संजौली पंहुचेगी।
इस पहल का उद्देश्य हवाई संपर्क को सुदृढ़ करना तथा प्रदेश के दूरदराज और दुर्गम क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सुविधाजनक परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाना है।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शिमला जिला के रामपुर क्षेत्र के दौरे के दौरान स्थानीय लोगों से संवाद किया था। इस दौरान उन्होंने दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की आवागमन संबंधी कठिनाइयों को समझते हुए बेहतर संपर्क सुविधा की आवश्यकता महसूस की। स्थानीय लोगों की समस्याओं और परिवहन संबंधी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री ने संजौली और रामपुर के बीच हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुरूप पवन हंस लिमिटेड ने क्षेत्रीय संपर्क योजना उड़ान के तहत शिमलादृरामपुर मार्ग पर हेलीकॉप्टर सेवाएं शुरू करने का अनुरोध किया है।
इस सेवा के शुरू होने से रामपुर क्षेत्र के लोगों को शिमला पहुंचने के लिए परिवहन का एक वैकल्पिक साधन उपलब्ध होगा और यात्रा संबंधी कठिनाइयों में कमी आएगी। यह पहल दूरदराज के क्षेत्रों तक पहुंच को सुगम बनाने और क्षेत्रीय हवाई संपर्क को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय संपर्क योजना उड़ान 5.1 के तहत शिमला, रामपुर, रिकांगपिओ, कुल्लू, मनाली, मंडी और चंडीगढ़ को जोड़ने वाले हवाई मार्ग हेरिटेज एविएशन और पवन हंस लिमिटेड को आवंटित किए गए हैं।
हेरिटेज एविएशन द्वारा शिमला-रिकांगपिओ, शिमला-कुल्लू-शिमला तथा चंडीगढ़-मंडी वाया कुल्लू मार्गों पर क्षेत्रीय संपर्क योजना के तहत उड़ानों का संचालन किया जा रहा है। पवन हंस लिमिटेड द्वारा क्षेत्रीय संपर्क योजना के अंतर्गत शिमला (संजौली) और चंडीगढ़ के बीच सप्ताह में तीन दिन हेलीकॉप्टर सेवा संचालित की जा रही है।
इसके अतिरिक्त, राज्य क्षेत्रीय कनेक्टिविटी योजना के अंतर्गत प्रति सप्ताह 9 अतिरिक्त उड़ानें संचालित की जाती हैं, जिनकी व्यवहार्यता अंतर वित्तपोषण (वीजीएफ) की 100 प्रतिशत राशि राज्य सरकार द्वारा वहन की जाती है। इन उड़ानों पर राज्य सरकार का व्यय लगभग 35.70 लाख रुपये प्रतिमाह है।
इन व्यवस्थाओं के माध्यम से शिमला और चंडीगढ़ के बीच सप्ताह के छह दिन हवाई संपर्क सुनिश्चित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *