लवी मेला के लिए 6 से 10 नवंबर तक होगी प्लॉट आवंटन की नीलामी


लवी मेला मैदान रामपुर एवं राष्ट्रीय उच्च मार्ग-05 के प्लॉट आवंटन के लिए इच्छुक प्रतिभागी ले सकेंगे नीलामी में भाग
शिमला टाइम, रामपुर बुशहर
अंतरराष्ट्रीय लवी मेला समिति रामपुर बुशहर द्वारा लवी मेला-2026 के आयोजन के दृष्टिगत प्लॉट आवंटन की प्रक्रिया निर्धारित की गई है।
इस संबंध में उपमंडलाधिकारी (नागरिक) रामपुर बुशहर एवं सचिव, अंतरराष्ट्रीय लवी मेला समिति हर्ष अमरेंद्र सिंह ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि लवी मेला मैदान रामपुर में प्लॉट आवंटन की जिम्मेदारी तहसीलदार रामपुर तथा राष्ट्रीय उच्च मार्ग-05 पर प्लॉट आवंटन की जिम्मेदारी तहसीलदार ननखड़ी को सौंपी गई है। इस प्रक्रिया के संचालन के लिए संबंधित अधिकारियों की अध्यक्षता में कमेटियों का गठन भी किया गया है।

उन्होंने बताया कि इच्छुक प्रतिभागी 06 नवम्बर से 10 नवम्बर, 2026 तक लवी मेला मैदान रामपुर तथा राष्ट्रीय उच्च मार्ग-05 के प्लॉट आवंटन के लिए आयोजित नीलामी प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *