शिमला टाइम, रामपुर बुशहर
रामपुर बुशहर में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन वाहनों को जब्त किया है। पुलिस ने इन वाहनों से कुल 650 घन फीट अवैध रेत बरामद की है। तीनों वाहनों को कब्जे में लेकर रामपुर के नए बस स्टैंड स्थित कबाड़ यार्ड में खड़ा किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कार्रवाई के दौरान एक डंपर से 350 घन फीट और एक टिप्पर से 150 घन फीट रेत बरामद की गई। वहीं, तीसरे वाहन को बध्राश में 150 घन फीट अवैध रेत के साथ पकड़ा गया। पुलिस ने तीनों वाहनों को जब्त कर लिया है।
रामपुर थाना प्रभारी रमेश नेगी ने बताया कि अवैध खनन के मामलों में पुलिस लगातार निगरानी रख रही है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।










