13 नवंबर को होगी सुक्खू मंत्रिमंडल की बैठक, कई अहम फैसलों पर रहेगी नज़र


शिमला टाइम

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की आगामी बैठक 13 नवंबर को आयोजित होगी। बैठक दोपहर 2:30 बजे हिमाचल प्रदेश सचिवालय के शिखर सम्मेलन हॉल में होगी। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से शनिवार को इस संबंध में आधिकारिक सूचना जारी कर दी गई है।
बैठक में प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। मंत्रिमंडल की बैठक में प्रदेश के विकास कार्यों, प्रशासनिक मामलों और जनहित से जुड़े प्रस्तावों पर निर्णय लिए जा सकते हैं। हालांकि, बैठक का विस्तृत एजेंडा बाद में जारी किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *